UP SI Syllabus and Exam Pattern

UP पुलिस SI भर्ती की 100% फ्री तैयारी यहीं से शुरू करें

अगर आप UP SI (सब-इंस्पेक्टर) परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो आप बिल्कुल सही स्थान पर हैं। यहां आपको परीक्षा पैटर्न, सिलेबस, योग्यता, चयन प्रक्रिया, जरूरी दस्तावेज़ों के साथ-साथ PDF नोट्स, मॉक टेस्ट और अभ्यास सामग्री बिल्कुल फ्री में मिलेगी। हमारा उद्देश्य है कि आप आत्मविश्वास के साथ तैयारी करें और सफलता प्राप्त करें। बस नियमित अभ्यास करते रहें, सफलता आपके कदम जरूर चूमेगी।

1. पात्रता मानदंड

  • शैक्षणिक योग्यता: किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (graduation)
  • आयु सीमा: लगभग 21–28 वर्ष, आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट

2. चयन प्रक्रिया

🧾 चरण विवरण
🔹 ऑनलाइन लिखित परीक्षा (CBT) Objective प्रकार की परीक्षा
समय: 2 घंटे
कुल प्रश्न: 160
प्रत्येक सही उत्तर: ₹2.5 अंक
नकारात्मक अंकन नहीं है
🔹 शारीरिक मापदंड परीक्षण (PST) कद, छाती आदि का मापन – पुरुष व महिला दोनों के लिए अलग-अलग मानदंड
🔹 शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) दौड़, लंबी कूद, ऊँची कूद आदि – PET मानदंड के अनुसार प्रदर्शन
🔹 दस्तावेज़ सत्यापन शैक्षणिक प्रमाणपत्र, पहचान पत्र, जाति/आरक्षण प्रमाणपत्र आदि की जाँच
🔹 चिकित्सा परीक्षण शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य की जांच – अंतिम चयन से पहले अनिवार्य

3. Exam Pattern and गुणांकन

📚 अनुभाग ❓ प्रश्न संख्या 📝 अंक (प्रति प्रश्न) 🔢 कुल अंक
सामान्य हिन्दी 40 2.5 100
कानून / संविधान / सामान्य ज्ञान 40 2.5 100
संख्यात्मक एवं मानसिक क्षमता 40 2.5 100
तार्किक क्षमता / IQ / Reasoning 40 2.5 100
🔹 कुल प्रश्न: 160 | 🔹 कुल अंक: 400
📌 पात्रता: प्रत्येक विषय में कम से कम 35% अंक एवं कुल मिलाकर न्यूनतम 50% आवश्यक

4. पाठ्यक्रम (Syllabus)

🧾 अनुभाग 📘 विषयवस्तु
1️⃣ सामान्य हिन्दी
(40 प्रश्न – 100 अंक)
वर्ण, संधि, समास
विलोम शब्द, पर्यायवाची शब्द
तत्सम-तद्भव, मुहावरे और लोकोक्तियाँ
वाक्य शुद्धि और अशुद्धि
रस, अलंकार, छंद
गद्यांश और पद्यांश
वाक्य भेद, काल, लिंग, वचन, कारक
उपसर्ग और प्रत्यय
हिन्दी साहित्य के प्रमुख लेखक
हिन्दी व्याकरण के मूल नियम
2️⃣ संविधान, कानून एवं सामान्य ज्ञान
(40 प्रश्न – 100 अंक)
✅ भारतीय संविधान:
प्रस्तावना, मूल अधिकार, नीति निर्देशक तत्व
केंद्र एवं राज्य सरकार की संरचना
राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, संसद, सुप्रीम कोर्ट
राज्यपाल, मुख्यमंत्री, विधानमंडल
संविधान संशोधन, 73वां और 74वां संशोधन
पंचायत व्यवस्था, चुनाव आयोग, CAG

✅ भारतीय कानून:
IPC, CrPC, भारतीय साक्ष्य अधिनियम
पुलिस अधिनियम, मोटर व्हीकल एक्ट
मानवाधिकार, महिला एवं बाल अधिकार
RTI, भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम

✅ सामान्य ज्ञान:
भारत और उत्तर प्रदेश का इतिहास
स्वतंत्रता संग्राम, भूगोल, अर्थव्यवस्था
विज्ञान (भौतिकी, रसायन, जीवविज्ञान)
समसामयिक घटनाएं, पुरस्कार, पुस्तकें, दिवस
3️⃣ संख्यात्मक एवं मानसिक योग्यता
(40 प्रश्न – 100 अंक)
✅ संख्यात्मक गणित:
संख्या प्रणाली, औसत, प्रतिशत
अनुपात एवं समानुपात, लाभ-हानि, छूट
साधारण ब्याज, चक्रवृद्धि ब्याज
समय-दूरी, पाइप्स एंड सिस्टर्न
HCF, LCM, क्षेत्रफल, परिमिति
तालिकाएं और ग्राफ

✅ मानसिक योग्यता:
तर्कशक्ति परीक्षण, अंकगणितीय तर्क
संबंध पहचान, दिशा ज्ञान
श्रृंखला, क्रम व्यवस्था, वर्गीकरण
वेंन आरेख, कोडिंग-डिकोडिंग
4️⃣ तार्किक क्षमता / बुद्धिलब्धि परीक्षा
(40 प्रश्न – 100 अंक)
कोडिंग – डिकोडिंग
विश्लेषणात्मक तर्क, गणितीय तर्क
दर्पण चित्र, जल प्रतिबिंब
तार्किक व्युत्पत्ति
कथन और तर्क, कथन और निष्कर्ष
पहेली, रक्त संबंध, दिशा परीक्षण
वेंन डायग्राम, कैलेंडर और घड़ी
इनपुट–आउटपुट, सिलोगिज़्म (Syllogism)

5. PST (Physical Standard Test) मानदंड

🔹 पुरुष (सामान्य/OBC/SC)

📏 कद (Height): ≥ 168 सेमी

📐 छाती (Chest): 79 सेमी (विस्तारित 84 सेमी)

⚖️ वजन (Weight):

📝 विशेष शर्तें: अनिवार्य, बिना छाती फुलाए 79 सेमी

🔹 पुरुष (ST वर्ग)

📏 कद (Height): ≥ 160 सेमी

📐 छाती (Chest): 77 सेमी (विस्तारित 82 सेमी)

⚖️ वजन (Weight):

📝 विशेष शर्तें: ST अभ्यर्थियों के लिए छूट

🔸 महिला (सामान्य/OBC/SC)

📏 कद (Height): ≥ 152 सेमी

📐 छाती (Chest):

⚖️ वजन (Weight): ≥ 40 किग्रा

📝 विशेष शर्तें: वजन और कद दोनों जरूरी

🔸 महिला (ST वर्ग)

📏 कद (Height): ≥ 147 सेमी

📐 छाती (Chest):

⚖️ वजन (Weight): ≥ 40 किग्रा

📝 विशेष शर्तें: ST वर्ग को कद में छूट